मौसम कैसे देखा जाता है ?

आपके शहर या गाँव में आज का मौसम कैसा रहने वाला है या फिर आप अपनी लोकेशन का मौसम जानना चाहते हैं या फिर  आप कहीं जाने की  प्लानिंग कर रहे हैं तो आप वहां के मौसम की जानकारी करना चाहते हों जिससे कि आप  उस डेस्टिनेशन के मौसम के हिसाब से अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें। अगर आपका परिवार गाँव में  रहता है,  वह कृषि व्यवसाय से जुड़ा है और आप उनके लिए कृषि के अनुकूल  मौसम की जानकारी करना चाहते हैं  तो अब यह बहुत आसान हो गया है।

पहले लोग मौसम की जानकारी अखबार, टी वी चैनलों पर मौसम के समाचार सुनकर ही मौसम के बारे में जान पाते थे।  परन्तु अब ऐसा नहीं है।

आप अपने स्मार्टफोन पर ही मौसम की जानकारी पा सकते हैं।  मौसम विज्ञान विभाग ने  आनलाइन मौसम की जानकारी देने के लिए कुछ  ऐप्स बनाए  हैं  जिनमें आपको आपके लोकेशन से लेकर पूरे विश्व के कोने कोने की मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

ऐप्स से मौसम का पता लगाना

मौसम विज्ञान विभाग वैसे तो  लोकल से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वेदर रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर  अपलोड करता रहता है।  इसके अतिरिक्त आप तमाम ऐप्स के माध्यम से  कभी भी कहीं का भी मौसम देख सकते हैं। आप  Weather ऐप की मदद से घर बैठे किसी भी लोकेशन की मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप एंड्रायड फोन या स्मार्ट फोन रखते हैं तो आपको बस इतना करना है कि आप यह अपने मोबाइल फोन  हैंड सेट में गूगल प्ले स्टोर पर विजिट करके  Weather ऐप को फ्री में डाउनलोड कर लीजिए। इसके बाद आपको जब भी जिस जगह का मौसम का हाल जानना है आप आसानी से उस लोकेशन के बारे में मौसम का पता लगा सकते हैं।

इस ऐप में बहुत से फीचर्स होते हैं। आप मैनुअली अपनी मनपसंद लोकेशन डालकर वहाँ के मौसम की जानकारी कर सकते हैं। इस ऐप में आपको उस लोकेशन का सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, न्यूनतम और अधिकतम तापमान,  आसमान की स्थिति,  बादलों की संभावना, आँधी, तूफान, साइक्लोन, बवंडर, चक्रवात,  बारिश का पूर्वानुमान,  हवा में नमी या आर्द्रता,  हवाओं की गति और डायरेक्शन  रात के समय आसमान की स्थिति इत्यादि बहुत सारी जानकारी आपको मिल जाती है। इस ऐप में आप सामान्य तौर पर दिन के एक एक घंटे का हाल जानना सकते हैं।

 

किसानों के लिए मौसम संबंधी सेवाएं 

भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों की सहायता करने के लिए अलग से किसान तक चैनल बनाया है। किसानों के  लिए खेती-किसानी में मौसम का एक महत्वपूर्ण रोल रहता है।  कई बार ऐसा हो जा है कि  दूर दराज के गांवो के किसानों को मौसम की समय से सही जानकारी न मिल पाती है। ऐसा होने पर फसलों का नुकसान  हो जाता है। मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम विभाग ने किसानों को उनके अपने गांव में ही मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए तैयारी की है। अब गाँव के किसान भी कुछ ऐप की मदद से मौसम का सारा हाल जान सकते हैं।

भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने भी एक ऐप बनाया है जिसका नाम Mausam रखा गया है। दरअसल यह एक सरकारी ऐप है। इसलिए इसे बिना किसी खतरे के आप अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप में गूगल प्ले स्टोर से  डाउनलोड करके इंस्टॉल और इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से किसी भी लोकेशन की मौसम की सटीक जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ उस क्षेत्र की रडार इमेज  या मैप आदि भी अपने मोबाइल में देख सकते है।

मौसम ऐप के अलावा भी आप अपने मोबाइल, कम्प्यूटर डेस्क टाॅप से  या मौसम विज्ञान विभाग    (आईएमडी) की वेबसाइट से भी मौसम का हाल जान सकते हैं. इसके लिए आपको https://mausam.imd.gov.in/ पर विजिट करके अपनी मनचाही लोकेशन के मौसम का जान सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग की  इस वेबसाइट पर मौसम के साथ ही फसलों की भी एडवाइजरी जारी की जाती है। मौसम विज्ञान विभाग की इन  एडवाइजरी से किसानों को यह समझाना  आसान हो जाता है कि मौसम के अनुकूल कैसे खेती करनी चाहिए और उनको  फसलों को बचाने के लिए क्या क्या उपाय पहले से ही कर लेना चाहिए।

यात्रा के लिए मौसम संबंधी सेवाएं 

अगर आप किसी तीर्थयात्रा पर जाना चाहते हैं या किसी दर्शनीय स्थल जैसे कश्मीर या हिमाचल, मसूरी या किसी नेशनल पार्क में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप सबसे पहले वहाँ के मौसम की जानकारी ले लें। यह जानकारी आप मौसम विज्ञान विभाग(IMD) की वेबसाइट से सीधे प्राप्त कर सकते हैं ये आप किसी ऐप से भी आपको यह जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आप ऐप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और ऐप ओपन करने के बाद उस जगह की लोकेशन डालें तो आपको वहाँ के मौसम की जानकारी मिलेगी।  अब आप उस जगह के अगले 10 दिनों तक के मौसम की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे देश में सभी राज्यों की राजधानियों और कुछ अन्य प्रमुख शहरों में अपने केन्द्र बनाये हैं।  यह केन्द्र मौसम का आकलन करते रहते हैं और अपनी वेबसाइट पर अपलोड करते रहते हैं।  आप अपने मोबाइल में अपनी लोकेशन का मौसम, बादलों की स्थिति, बारिश की संभावना, साफ आसमान या सनी डे, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय,  आज का करंट टेम्परेचर, अधिकतम और न्यूनतम तापमान जैसी सभी जानकारी वेदर रिपोर्ट में देख सकते हैं।  लगभग सभी एंड्रायड फोन या स्मार्ट फोन में अब यह सूचना इनबिल्ट रहती है। जैसे ही आप अपना हैंडसेट आन करेंगे तो आप वेदर हेड में यह सूचना देख पाएंगे। बस आपको अपनी लोकेशन आन रखनी होगी।